भरमौर की जगत पंचायत में बन रहे हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में बरती जा रही भारी अनियमिताएं …..
विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत जगत में निर्माणाधीन चिरचिंड-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में वन भूमि को अवैध तरीके से नुकसान पहुंचाने के साथ साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर मनमर्जी करने के आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि यहां 12.90 मैगावाट क्षमता वाले इस पॉवर प्रोजेक्ट में लोगों को नियमों के मुताबिक दिहाडी तो दूर कम्पनी प्रबन्धक किसी भी प्रकार के भत्ते देने में भी आनाकानी कर रहे है। वही राजस्व विभाग इस पॉवर प्रोजेक्ट की जमीन की निशानदेही करवाने में भी काफी आनाकानी कर रहा है। 12 नवंबर को वन विभाग व एसडीएम को दिए गए शिकायत पत्र में स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने इस प्रोजेक्ट की जमीन को लेकर निशानदेही करवाने की मांग की थी जिसको लेकर जनवरी के 10 तारीख को राजस्व विभाग की टीम कानून को संजय की अगुवाई में वन विभाग के वीओ व फॉरेस्ट गार्ड के साथ मौके पर गए थे। जहां पर राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह मामला दो कांनूनगो सर्कल के बीच में आता है। लिहाजा इस पर आगे वाली तारीख पर निशानदेही कराई जाएगी। बिना परमिशन के ही बना दी है आधी ट्रांसमिशन लाइन जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट प्रबंधन है यहां ट्रांसमिशन लाइन हेतु और ही जमीन ली थी लेकिन अपनी सुख सुविधा हेतु ट्रांसमिशन लाइन किसी और क्षेत्र से होते हुए गुजार दी है। स्थानीय लोगों ने भरमौर प्रशासन को दो टूक कहा है कि अगर परियोजना प्रबंधकों पर जल्द कार्यवाही नही हुई तो मजबूरन उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
