होली में टूटे पुल के लिए युंका नेता सुरजीत भरमौरी ने हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को ठहराया जिमेदार …..
यूका नेता सुरजीत भरमौरी ने जनजातीय क्षेत्र होली में टूटे पुल के लिए होली में निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट को जिम्मेवार ठहराया है उनका कहना है कि इस पुल पर क्षमता से ज्यादा भारी भरकम वाहन कंपनी प्रबंधकों ने चलाए जिसकी वजह से यह पुल लगातार कमजोर हुआ और यही वजह थी कि यह पुल ढह गया उनका कहना है कि इस बाबत वह कई बार कंपनी प्रबंधकों से मांग कर चुके थे लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने लगातार उनकी मांग को नजरअंदाज किया और यही वजह है कि कंपनी की लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
