Bharmour

मैहला ब्लॉक की 24 पंचायतों को हाटी समुदाय की तर्ज पर मिले जनजातीय दर्जा —- सुरजीत भरमौरी

Spread the love

चेयरमैन रिसर्च विभाग हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सुरजीत भरमौरी ने जिला सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने पर इस समुदाय को बधाई दी है साथ ही सुरजीत भरमौरी ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाली मैहला ब्लॉक की 24 पंचायतों को जनजातीय दर्जा दिए जाने की मांग की है उनका कहना है कि यह पंचायतें आरक्षित सीट भरमौर में आती है तो फिर उन्हे जनजातीय दर्जा क्यों नही दिया जा रहा है उन्होने कहा कि इन पंचायतों के लोगों की बोली, भेषभूषा और रहन सहन जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोगों के साथ मिलता जुलता है तो फिर इनको इस अधिकार से क्यों वंचित रखा जा रहा है।