भरमौर में महिलाओं को किया जाएगा आर्थिक रूप से मजबूत एडम भरमौर
जनजातीय उपमंड़ल भरमौर में एडीएम भरमौर का कार्यभार संभालने के बाद नरेन्द चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से थोड़ा पीछे है उनको आर्थिक तौर पर मजबूत करना मेरा उद्देश्य रहेगा भरमौर में बतौर एडीएम कार्यभार संभालने के बाद गुरूवार को नरेंद्र कुमार चौहान ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से पीछे होगी ,तो जाहिर सी बात है कि वह राजनीतिक ओर सांस्कृतिक तौर पर भी पीछे होगी। एडीएम ने कहा कि वह क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा भी कर आए है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहेगा, जिसके लिए वन धन योजना समेत अन्यों पर केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा को आर्थिकी के साथ जोड़ कर भी इस दिशा में काफी सुधार लाया जा सकता है। नरेंद्र कुमार चौहान सोलन, सिरमौर, हमीरपुर आदि जिलों में सेवाएं दे चुके है। वह मूलत: पौंटा साहिब क्षेत्र से संबंध रखते है।
