Uncategorized

होली स्कूल के खाली पदों को नहीं भरा तो होगा आन्दोलन

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होली में अध्यापकों के खाली पदों के चलते स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों की पढ़ाई का खासा नुकसान हो रहा है इस स्कूल में लम्बे अरसे से प्रधानाचार्य सहित करीब आठ पद खाली चल रहे है जिन्हे भरने की जहमत आज तक सरकार नही उठा पाई है स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान मल्लू राम राणा का कहना है कि कैमिस्ट्री और इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाने वाले प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े है बच्चे इन विषयों में कमजोर होते जा रहे है उनका कहना है कि इस विषय को हम कई बार सरकार के समक्ष उठा चुके है लेकिन आज तक शिक्षा विभाग इन पदों को नही भर पाया है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पदों को नही भरा गया तो बच्चों के अभिभावकों को मजबूरन आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा जिसकी पूरी जिमेवारी शिक्षा विभाग और सरकार की होगी।