गद्दी जनजाति विकास महासभा ने गरोला में शुरू किया क्रमिक अनशन मुख्य सलाहकार किशोरी लाल अत्री से ख़ास बातचीत
गद्दी जनजाति विकास महासभा गरोला ने शुक्रवार को कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है गद्दी जनजाति विकास महासभा के पदाधिकारियों ने कम्पनी के मुख्य कार्यालय गरोला में धरने पर बैठ गए हैं समिति के मुख्यलाहकार किशोरी लाल अत्री ने बताया की कम्पनी के समक्ष ग्राम पंचायत गरोला के लोगों को रोज़गार देने की बात कही थी लेकिन आज तक हमारी पंचायत के लोगों को रोजगार नहीं दिया गया है।
