chamba

चंबा की राजिंडू पंचायत में हुआ दंगल का आयोजन

Spread the love

2 वर्षों के क्रोना वैश्विक दौर गुजरने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से रौनक लौट आई है इसी श्रृंखला में ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों व त्योहारों का आयोजन शुरू हो गया है इसी के अंतर्गत चंबा की ग्राम पंचायत रजिढू के कुड़था में दंगल मेले का आयोजन पंचायत प्रतिनिधि छिंझ कमेटी के सौजन्य से किया गया। इस दंगल में हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों से भी पहलवानों ने कुश्ती का आनंद दर्शकों को दिया इस दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार ने शिरकत की जिन्होंने अपनी ओर से दंगल कमेटी को 51 सो रुपए दान दिया ग्राम पंचायत रजिढू के प्रधान जोगेंद्र कुमार ने भी दंगल कमेटी को 31,000 दान के रूप में दिया ग्रामीण क्षेत्र के कई लोगों ने बढ़ चढ़कर दंगल कमेटी को अपना सहयोग दिया। इस दंगल में करीब 60 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया दर्शकों के मनोरंजन के लिए दंगल कमेटी की ओर से पांच स्पेशल कुश्तियां करवाई गई। दंगल मेले के अंतिम पड़ाव में कुश्ती कर रहे मलयुद्ध में प्रथम स्थान पर विजय रहे पहलवान अनिल नूरपुर को कमेटी की ओर से ₹11000 दूसरे स्थान पर चंबा के पवन कुमार को 7100/₹ देकर सम्मानित किया। जिस की जानकारी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान हाकम सिंह ठाकुर ने दी।