Himachal Pradesh

ग्रीन कॉरिडोर के अलावा सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी स्थापित होंगेे चार्जिंग स्टेशन

Spread the love

हिमाचल में 402 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी सरकार
सुक्खू सरकार ने इस साल प्रदेश में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को एक बड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने को कहा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने भी परिवहन महकमे से जानकारी ली है, जिनको बताया गया कि इस अभियान के तहत लक्ष्य क्या है और अभी तक कितनी कामयाबी मिली है। यहां सभी छह ग्रीन कॉरिडोर में जगह-जगह लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे, तो वहीं सरकारी विभागों के परिसरों में भी ये स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए जो अभियान चल रहा है, उसके तहत राज्य सरकार ने 402 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की है।
चयनित स्थानों में मु य रूप से सरकारी परिसरों जैसे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, परिधि गृह, उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय परिसर आदि शामिल हैं। इनमें से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में 252, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों में 19, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड निगम के परिसरों में 18, वन विभाग के परिसरों में 100, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसरों में 12 तथा बीबीएनडीए कार्यालय में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में एक मजबूत और प्रभावी ईवी चार्जिंग नेटवर्क विकसित करना है। इससे सरकारी विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।