Tribal

एडीएम भरमौर ने किया बैक्सिनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण

Spread the love

एडीएम भरमौर ने किया बैक्सिनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण

एडीएम भरमौर डा. संजय कुमार धीमान ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही आशा व आंगनबाड़ी वर्करों समेत पंचायत प्रतिनिधियों और युवक, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक भी की। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा. अंकित शर्मा, मेडिकल आफिसर डा. विवेक शर्मा, एकलव्य स्कूल के प्रिंसीपल विपिन शर्मा, बीडीओ गोपाल ठाकुर व नायब तहसीलदार होली टीआर ठाकुर भी मौजूद रहे। एडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच वैक्सीनेशन का जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल में स्थापित कोविड सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने संबंधित मेडिकल आफिसर्ज को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर तुरंत प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर एडीएम भरमौर डा. संजय कुमार धीमान ने कहा कि स्वास्थ्य खंड भरमौर में कोविड वैकसीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य 27980 है और अब तक 22 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कहा कि क्षेत्र में वैक्सीनेशन के कुल लक्ष्य में से 79 फीसदी हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कठिन भूगौलिक परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य विभाग बेहतरीन कार्य कर रहा है।
रिपोर्ट: अजय शर्मा, भरमौर