National

सरहद पार से नशा सप्लाई, अमृतसर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क

Spread the love

 एक किलो हेरोइन-45.19 लाख कैश बरामद
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के तहत नशा कारोबारियों के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग तस्करी नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है और इन आरोपियों से 1.01 किलो हेरोइन, 45.19 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक नकदी गिनने वाली मशीन बरामद की है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के ठठी सोहल के राहुल सिंह उर्फ कालू (20) अमृतसर के गांव सुधार राजपूतां के गुरमुख सिंह (21) और अमृतसर के गांव अकालगढ़ ढपईयां के वरिंदरपाल सिंह (32) के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर पुलिस थाना-गेट हकीमां और पुलिस थाना वेरका में दर्ज की गई हैं। पूरे तस्करी मॉडल का पता लगाने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने आरोपी राहुल उर्फ कालू को, अमृतसर के आनंद विहार में उसके किराए के घर से 510 ग्राम हेरोइन, 30.18 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक नकदी गिनने वाली मशीन समेत गिरफ्तार किया।आरोपी राहुल विदेशी-आधारित नशा तस्कर टोनी जर्मन के संपर्क में था और सरहद्द पार से हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे स्थानीय तौर पर सप्लाई कर रहा था।