Himachal Pradesh

तुर्किए नहीं, हिमाचल का सेब खाएं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आह्वान

Spread the love

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आह्वान, पंचरुखी के ब्याड़ा में बायोफर्टिलाइजर उत्पादन इकाई का शुभारंभ
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में अपने दो दिवसीय दौरे के तहत पंचरुखी खंड के ब्याड़ा गांव में बायोफर्टिलाइजर उत्पादन इकाई, बॉब ऑर्गेनिक्स का उद्घाटन किया, जिसे आईएचबीटी संस्थान के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया गया है। मंत्री ने किसानों से बातचीत की और उन्हें सीएसआईआर-आईएचबीटी में उपलब्ध विशेषज्ञता का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि फ्लोरिकल्चर एक अच्छा विकल्प है, जो न केवल जैव-आर्थिकी को बढ़ावा देने की क्षमता रखता है, अपितु पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा। गिरिराज सिंह ने सीएसआईआर-आईएचबीटी में एक किसान एवं उद्योग स्टार्टअप बैठक में भाग लिया।
उन्होंने संस्थान द्वारा नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। गिरिराज सिंह ने तुर्किए सेब को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है और भारत में डोमेस्टिक चीजों की मांग ज्यादा है। जिस तरह से तुर्की ने भारत के दुश्मन देश का साथ दिया है तो भारत के लोगों ने तय किया है कि तुर्किए का सेब नहीं खाएं, यह सही फैसला है, लोग हिमाचल का सेब खाएं। गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि अगर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो इसे एक्ट आफ वॉर समझा जाएगा।
मंत्री ने खुद बनाया बरतन
वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अंद्रेटा में मिट्टी के बरतन बनाने वाले संस्थान का भी दौरा किया। यहां पर मंत्री ने खुद मिट्टी का बरतन भी बनाया