Himachal Pradesh

DGP ने बांटे डीजी डिस्क अवॉर्ड; कार्यकारी डीजीपी ने किए निरस्त, जानिए पूरी कहानी

Spread the love

सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन जारी की थी लिस्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में अब डीजीपी डिस्क अवार्ड को लेकर घमासान मच गया है। डीजीपी अतुल वर्मा द्वारा जारी की गई डीजीपी डिस्क अवार्ड की सूची को कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी ने तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। डीजीपी तिवारी ने डीजीपी डिस्क अवार्ड की सूची को वापस लेने के कार्यकारी निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्ति के दिन डीजीपी अतुल वर्मा ने 172 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के आदेश जारी किए थे।

अवार्ड देने की सूची हिमाचल प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई थी, लेकिन शनिवार शाम को हिमाचल प्रदेश पुलिस के कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी ने डीजीपी डिस्क अवार्ड के संबध में जारी की गई अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। डीजीपी डिस्क अवार्ड की अधिसूचना वापस लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी डीजीपी डिस्क अवार्ड की सूची को लेकर चरचाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मुख्यालय में एक डीजीपी ने सेवानिवृत्त होते-होते डीजीपी डिस्क अवार्ड की सूची जारी की, तो वहीं कार्यकारी डीजीपी ने डीजीपी डिस्क अवार्ड की अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी कर दिए।