हिमाचल में शुरू हुई प्री नर्सरी टीचर भर्ती, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दिन होंगे इंटरव्यू
हमीरपुर और कांगड़ा में 11 और 12 को होंगे इंटरव्यू
जिलों में अलग-अलग एजेंसियों को दिया गया काम
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्री-प्राइमरी के लिए एनटीटी भर्ती शुरू हो गई है। इसमें सबसे पहले हमीरपुर और कांगड़ा जिला के लिए शेडयूल जारी किया गया है। इसमें एनटीटी के पदों के लिए 11 और 12 जून को इंटरव्यू होंगे। इसमें एचपीएसईडीसी की ओर से विभिन्न जिलों में अलग-अलग एजेंसी को ये काम दिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 6,297 पदों पर ये भर्तियां होनी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ने इसके लिए कंपनियों को काम दे दिया है। इस बार 1 कंपनी के बजाए 14 कंपनियों को काम दिया गया है। ये कंपनियां आगे शिक्षकों की भर्तियां करेगी।
कंपनियों को शिक्षा खंड के स्कूलों के अनुसार काम दिया है। अब कंपनियां ही आगे विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगेगी व भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार समग्र शिक्षा के तहत अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन टयूटर उन सरकारी स्कूलों में रख रही हैं, जहां पर नर्सरी कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इनमें 25000 से ज्यादा बच्चों ने दाखिला लिया हुआ है। वर्तमान में इन बच्चों को जेबीटी टीचर ही देख रहे हैं। भर्ती एनसीटीई द्वारा तय किए गए मापदंडों के आधार पर की जा रही है।
भर्ती के लिए ये योग्यता जरुरी
भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के लिए जरूरी है कि वह बारहवीं पास हो व दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास एक साल का डिप्लोमा है वह भर्ती के लिए अपात्र होंगे। चयनित शिक्षकों को सरकार साल में केवल 10 महीने का ही वेतन देगी। इनके लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय तय किया गया है। इसमें कमीशन आदि काटकर 7,000 रुपये ही हाथ आएंगे।
