Himachal Pradesh

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी छात्रा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रशिक्षु ने की आत्महत्या

Spread the love

सुंदरनगर के जवाहर नवोदय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक छात्र की मां की शिकायत पर कॉलेज की एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। मृतक छात्र की मां का आरोप है कि छात्रा उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। प्रशिक्षु छात्रा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।
जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रशिक्षु की आत्महत्या मामले में आरोपी छात्रा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में मृतक अर्पित की मां ने सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपी छात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और माता की शिकायत के बाद प्रशिक्षु छात्रा पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था