Himachal PradeshPangi

पांगी मे जंगली साग खाने से मजदूर बीमार, चार का पांगी अस्पताल में इलाज, तीन लोग लापता

Spread the love

जनजातीय उपमंडल पांगी के धनाला जंगल में एक ठेकेदार के साथ काम रहे मजदूरों ने एक जंगली साग का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। ग्राम पंचायत साहली के धनाला गांव में एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे मजदूर देरशाम को काम से लौट रहे थे, तो उन्होंने रास्ते से एक अज्ञात जंगली सब्जी को भी अपने साथ ले आए। रात को को जैसे उन लोगों द्वारा उस सब्जी का सेवन किया तो सात लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ कार्य कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें बेहोशी हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया, जहां पर चार लोगों को उपचार दिया जा रहा है, जबकि तीन लोग इस सब्जी का सेवन करने के बाद लापता हो गए है। घटना के बाद ठेकेदार की ओर से पुलिस चौकी पुर्थी में तीनों लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है।
इस सब्जी का सेवन करने के बाद बेहोश व सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती लोगों की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र नेसू पोस्ट ऑफिस भांदल किहार, देसराज पुत्र जय सिंह गांव मुधेल, जगदीश पुत्र तेज राम निवासी थुनेल किहार व प्रतिम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी सुधेल चंबा शामिल हैं। लापता लोगों की पहचान नरेश राम पुत्र धर्म सिंह सुधेल जिला चंबा, जर्म सिंह पुत्र दयाराम निवासी भाडका रजेरा व ज्ञान सिंह पुत्र दया राम निवसी जांगी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। एसएचओ पांगी जोगिंदर जरियाल ने बताया कि पुलिस के पास तीन लोगों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम धनाला जंगल से लेकर जगह-जगह गश्त कर रही है, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला हुआ है।