Himachal Pradesh

ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगे एक करोड़, शातिरों ने ऐसे उलझाया पूर्व सरकारी कर्मचारी

Spread the love

धर्मशाला के फतेहपुर में राजस्थान के पूर्व सरकारी अधिकारी को व्हाट्सऐप पर इन्वेस्टमेंट करना पड़ा भारी
धर्मशाला साइबर सैल ने शुरू की छानबीन
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला के धर्मशाला के साथ लगते सिद्धपुर फतेहपुर क्षेत्र में अपने ससुराल में रहने वाले राजस्थान निवासी एक पूर्व सरकारी अधिकारी को ऑनलाइन निवेश के नाम पर शातिरों ने करीब एक करोड़ की राशि ठग ली है। राज्यस्थान के पूर्व अधिकारी ने व्हाट्सऐप पर मिले इन्वेस्टमेंट के झांसे पर यह राशि कई किस्तों में ठगों के बैंक खातों में जमा करवाई। शुरुआती दौर में करीब दो लाख का मुनाफे का लालच भी उक्त व्यक्ति को शातिरों की ओर से प्रदान किया गया। इसके बाद पूर्व अधिकारी ने लगातार कई किस्तों में ठगों के बताए विभिन्न अकाउंट में पैसा भेजना शुरू कर दिया। इसी बीच शातिरों की ओर से तीन करोड़ रुपए का लाभ होने की बात बताते हुए 94 लाख 30 हजार अमाउंट अलग-अलग किस्तों में जमा करवा दिए। जबकि इसके बदले में राजस्थान के पूर्व सरकारी अधिकारी को कोई पैसा वापस नहीं मिला।
अब ठगी का शिकार होने पर पीडि़त पूर्व अधिकारी ने साइबर क्राइम थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाले पूर्व अधिकारी धर्मशाला के फतेहपुर में अपने ससुराल में रहते है। उन्होंने सोशल मीडिया व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन निवेश से अधिक मुनाफा कमाने की पोस्ट देखी थी। इसके बाद मिले कई प्रकार के प्रलोभन में आकर पूर्व अधिकारी ने शातिरों के बैंक खातों में राशि डालना शुरू कर दिया। व्यक्ति पिछले मात्र एक महीने में ही 94 लाख 30 हजार रुपए की राशि लुटा दी।