खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भरमौर में हुआ सुभारम्भ
सोमवार को अंडर 14 लड़कों की खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरमौर में हुआ इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक चम्बा प्यार सिंह चाढ़क बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे इस प्रतियोगिता में भरमौर जोन के 39 स्कूलों के लगभग 438 छात्र भाग लेंगे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरमौर के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्ध सचिव एवं राजेश कुमार ने मुख्यतिथि को शाल,टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर अधीक्षक ग्रेड वन उच्च शिक्षा चम्बा एनडी शर्मा अधीक्षक ग्रेड वन सुशील भारद्वाज प्रारम्भिक शिक्षा चम्बा एडीपीओ मान सिंह मौजूद रहे।इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल,कबड्डी, खो खो बैडमिंटन,शतरंज और एथलेटिक्स और कुश्ती के मुकाबले होंगे।
