Himachal PradeshWeather

हिमाचल में जल्द दस्तक देगा मानसून, प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

 प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं
माैसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों के दाैरान घागस में 55.4, सुंदरनगर 50.2, मुरारी देवी 39.2, भुंतर 31.0, गोहर 25.0, बग्गी 24.1, बंजार और मंडी 21.0, स्लापड़: 20.9, सराहन और रोहड़ू में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।