हिमाचल प्रदेश में दो गुटों में मारपीट, शिक्षक की मौत; क्रॉस एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के रारंग गांव में दो गुटों में मारपीट हुई है। घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई।
मूरंग थाना के अंतर्गत रारंग गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट होने पर एक शिक्षक की मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर क्रास एफआईआर दर्ज किया है।
