कवारसी में दो दिवसीय मेले का हुआ समापन जगपाल चौहान रहे मुख्यतिथि
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कवारसी में रविवार को दो दिवसीय मेले का समापन हो गया इस मेले में प्रवक्ता जगपाल चौहान ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की इस मेले में कई प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में कुठेड़ की टीम विजेता बनी जबकि सांह की टीम दूसरे स्थान पर रही बॉलीबॉल में सुटकर की टीम विजेता बनी तो चन्होता की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा प्रमुख समाजसेवी और प्रवक्ता जगपाल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे बता दें कि कवारसी में हर वर्ष दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसका शुभारंभ खणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष चम्बा अनिल ढकोग ने शनिवार को किया था।
