Uncategorized

मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या सलमान अली के पर झूमा चंबा विक्रम जरयाल रहे मुख्यतिथि

Spread the love

ऐतिहासिक मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता एवम पार्श्व गायक सलमान अली के नाम रही।इस सांस्कृतिक संध्या में सरकार के मुख्य सचेतक और भटियात के विधायक विक्रम जरयाल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की विक्रम जरयाल ने दीप जलाकर इस सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया सलमान अली के स्टेज पर आते ही पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा उन्होंने अपने कार्यक्रम का आगाज आवारा दिल मेरा गीत से किया इसके बाद कई हिंदी व पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया इससे पहले मुसादा गायन और कुंजड़ी मल्हार से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ तथा चम्बा के कई उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।