चंबा में एक साथ नाची 700 आंगनवाडी कार्यकर्त्ता
रविवार को चम्बा में अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला के सुभारम्भ के मौके पर जिला चम्बा की 700 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने गद्दी भेषभूषा में नृत्य कर नया कीर्तिमान स्थापित कर डाला बता दें कि मिंजर मेले के इतिहास में यह पहला मौका था जब पारंपरिक वेशभूषा में 700 महिलाओं ने एक साथ पहाड़ी गानों में नृत्य किया जिला प्रशासन की इस पहल की हर जगह तारीफ हो रही है उधर चम्बा चौगान में एक साथ सैकड़ों महिलाओं के नृत्य करने पर लोगों का भी खूब मनोरंजन हुआ कहा जा रहा है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए चम्बा प्रशासन ने इस अनूठी पहल की शुरुआत की है इस कार्यक्रम में जिला चम्बा के 6 ब्लॉकों की 700 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यह महिलाएं चम्बा, भरमौर,भटियात,डलहौजी,तीसा और सलूणी ब्लाकों की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
