पारम्पारिक रस्मों को अदा करने के बाद शुरू हुआ चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला
रविवार को चम्बा का प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू हो गया इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे पारम्परिक रस्मों को अदा करने के बाद चम्बा शहर में सोभा यात्रा निकाली गई चम्बा के पुरुषों महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढकर भाग लिया पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस सोभा यात्रा में चम्बा सदर के विधायक पवन नैयर भी उपस्थित रहे।
