चंबा मिंजर मेले में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपने ही अंदाज में जताया चंबा प्रशासन का का आभार
अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले में अपने सुरों से लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हिन्दी, पंजाबी और हिमाचली कलाकारों ने चम्बा मिंजर मेले में गाने का मौका देने के लिए अपने अपने अंदाज में चम्बा प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है इस बार मिंजर मेले में सलमान अली और ममता शर्मा अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे पंजाबी गायकों में रणजीत बाबा और नवराज हंस पंजाबी भंगडा डालने आ रहे है वहीं हिमाचली कलाकारों की बात करें तो सुनील राणा, इशांत भारद्वाज और इंद्रजीत सोनी पहाड़ी नाटी से चम्बा के लोगों का मनोरंजन करेंगे।
