BharmourHimachal PradeshPoliticsTribal

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने अपने भरमौर दौरे के दौरान यह कहा

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने अपने भरमौर दौरे के दौरान कहा कि कांग्रेस के सभी युवा काँग्रेस और फ्रंटल संगठन एकजुट होकर लोकसभा चुनावों के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हिमाचल सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएँ हैं उनको बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान भी उन्होंने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से किया यदोपति ठाकुर ने कहा अगर यह चुनाव मोदी जी का है तो कंगना रानौत का यहां क्या काम है आज वह अपने आप को हिमाचली बता रही हैं तो आपदा के समय उनको हिमाचल की याद क्यों नहीं आई हिमाचल की जनता सब जानती है इस सब का जवाब उन्हें परिणाम के दिन लगेगा उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट रूप से बोला है कि चुनाव के बाद किसी भी वर्कर के काम में कोई दिक़्क़त या परेशानी हो तो मेरे से डायरेक्ट मिल सकते हैं और उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह बड़ी जल्द ही भरमौर का दौरा करेंगे।