BharmourHimachal PradeshTribal

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली तहसील को जोड़ने वाला होली खडामुख सड़क मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली तहसील को जोड़ने वाला होली खडामुख सड़क मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है जिसके चलते होली तहसील के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बता दें कि होली खडामुख सड़क मार्ग पर करीब एक सप्ताह पहले भूस्खलन का सिलसिला जारी हुआ था जो कि अब भी बदस्तूर जारी है लगातार भूस्खलन होने के कारण इस सड़क मार्ग को खोलने में भी बार बार बाधा उत्पन्न हो रही है उधर लम्बे समय से सड़क मार्ग बन्द होने के कारण होली तहसील की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोग लगातार परेशानियों से जूझ रहे है लोगों ने भरमौर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए ताकि होली तहसील की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगो को राहत मिल सके।यह सड़क मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है और अब इस स्थान पर पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार को लोक निर्माण विभाग और स्थानीय लोगों की मुश्किलें तब और ज्यादा बढ़ गई जब इस सड़क मार्ग के ऊपर का पूरा पहाड़ नीचे खिसका बताया जा रहा है कि इस स्थान पर सड़क मार्ग को खोलने में भी मशीन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उधर होली तहसील के लोगों के लिए भरमौर और चम्बा आने जाने के लिए लकड़ी से बने सिन्युर पुल का ही सहारा है लोगों की माने तो होली क्षेत्र में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं बड़ी तेजी से समाप्त हो रही है ऐसे में इस लकड़ी के पुल से इन वस्तुओं को होली तक पहुंचाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है बहरहाल पहाड़ का बहुत बड़ा भाग इस सड़क मार्ग पर आ गिरा है अब देखना होगा कि कितने दिनों में यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाता है।