स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
स्कूलों के बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से किया मतदान के लिए जागरूक
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र सेरकायो में तहसीलदार तेजराम की अध्यक्षता में मतदान प्रतिशतता बढाने को लेकर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने व परंपराओं को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दे।
मंगलवार को आज बीएलओ व स्वीप के तहत गठित टीमों ने मिलकर ग्रौण्डा ,बलमुई, घार कुंर और सरेई में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया ।कार्यक्रमों के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतिम गांव कुगति के स्कूली बच्चों व विभिन्न स्कूलों में पोस्टर के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया । स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकाल कर भी मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया ।
इस अवसर पर इलेक्शन कानूनगो, बीएलओ , पंचायत प्रतिनिधि, स्वीप टीम ,स्कूली बच्चों सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
