16-17 अप्रैल को भरमौर के चुनावी प्रवास पर रहेंगी भाजपा मंडी लोस प्रत्याशी कंगना रनौत
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर
मंडी संसदीय हल्के से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत 16 व 17 अप्रैल को दो दिवसीय भरमौर दौरे पर रहेगी। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र के दौरे दौरान पार्टी नेताओं, संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बूथ स्तरीय कमेटी पदाधिकारियों से जहां बैठकें करेंगी। वहीं भरमौर क्षेत्र के विभिन्न हल्कों मतदाताओं से मिलेंगी और आयोजित सभाओं का शामिल होंगी।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विधायक भरमौर डॉ जनकराज ने बताया है कि मंडी संसदीय क्षेत्र लोस चुनाव प्रत्याशी कंगना रनौत के दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल भरमौर द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण रूप कर ली गई है। उन्होंने कहा है कि इस बार भाजपा के पक्ष में जमकर लहर चली हुई है। भाजपा लोस चुनाव प्रत्याशी कंगना रनौत को भरमौर -पांगी विस क्षेत्र से भारी मतों से लीड मिलेगी। गौरतलब है कि भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस अभी तक किसी भी उम्मीदवार का आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं कर पाई है। लेकिन क्या कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रामादित्य को कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती है। उन्होंने
MLA जनक राज ने कहा है की दो दिवसीय दौरे के दौरान कंगना रनौत विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अलग-अलग जगह में लोगों से मिलेगी और वोट डालने के लिए अपील करेगी। जहां भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार प्रसार का अभियान आरंभ कर दिया है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अभी जहां प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं कर पाई है। वहीं कांग्रेस दिग्गज नेता विभिन्न मंचों से बिना अधिकारिक घोषणा के प्रत्याशी नामों पर अपनी मोहर लगा रहे हैं। जोकि इन दिनों कांग्रेस की यह घोषणाएं चर्चा का विषय बनी हुई है।
