BharmourHimachal PradeshTribal

भरमौर में मिशन 414 के तहत चिन्हित मतदान केंन्द्रों में अभियान में लाई तेजी

Spread the love

तहसीलदार ने कुगति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मतदाताओं से की अपील

मतदान केंद्र झिकली कुगति के मतदाताओं को किया जागरूक

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर

भरमौर के अंतिम गांव कुगति में आज स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार भरमौर व निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों व स्वीप टीम के द्वारा मिशन 414 के तहत चिन्हित कम प्रतिशतता वाले मतदान केंन्द्र झिकली कुगति में जाकर मतदान के लिए जनमानस को जागरूक किया गया।
उन्होंने मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया तथा मतदान प्रक्रिया में संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी मतदाता व विशेष कर महिलाएं आने वाले 1 जून को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे मिशन 414 के अभियान को और अधिक तेज कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मिशन 414 के तहत इस बार मतदाता प्रतिशत को बढ़ाकर 90% से अधिक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है ।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ पर हस्ताक्षर भी करवाएं ।