मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने भरमौर विस क्षेत्र में दौरे के पहले दिन कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह पर कडा प्रहार किया
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने भरमौर विस क्षेत्र में दौरे के पहले दिन कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह पर कडा प्रहार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल होती विक्रमादित्य की एक पोस्ट पर पर कंगना ने कहा है कि मैं आपका डाकिया हूं और डाकिया बनकर रहूंगी तथा एक अच्छा डाकिया बनकर दिखाउंगी। कंगना हलके के प्रवेश द्वार मैहला में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट की जिक्र करते हुए कहा कि एक पोस्ट में उन्होंने पूछा कि बताईए मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हंू। लेकिन जब जन साधारण ने लिखा कि हमारे यह काम चीफ मिनिस्टर से बोल कर करवाईए। जिस पर उन्होंने कहा कि क्या मैं एक डाकिया हूं। बकौल कंगना डाकिया होना एक बहुत सम्मान की बात है। मैं कहती हूं कि मैं आपका डाकिया हूं, मेरा ओर क्या काम होगा यहां पर और किस लिए मुझे भेजा है यहां पर। उन्होंने कहा कि मैं आपका डाकिया हंू, और आपका डाकिया बनकर रहूंगी तथा एक अच्छा डाकिया बनकर आपको दिखाउंगी। कंगना ने अपने संबोधन में जनता से आहवाहन किया कि मुझे आपने कभ्ज्ञी भी कोई आज्ञा देने से हिचकिचाना नहीं है। काम बताने से घबराना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आप मुझे अपने एक वोट की ताकत से देश के सबसे बडे लोकतांत्रिक मंदिर लोकसभा में बिठाएंगे, तो मैं वहां आपके डाकिया का काम करूंगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा द्वारा घोषित संकल्प पत्र का भी जिक्र किया।
कंगना रनौत ने मैहला में अपनी चुनावी सभा में कहा कि हम लोग कांग्रेस के कुशासन से पीडित है। यह बात आज पूरा देश देख रहा है कि क्या दुर्दशा हो गई है हिमाचल की, क्या बुरे हाल कर रही है यह सरकार हिमाचल की। उन्होंने कहा कि ईश्वर का भी ऐसा प्रकोप हम पर आया कि बहुत बडी बाढ आई और उस करके एक हजार आठ सौ करोड की आपदा राशि दी गई, लेकिन उसका कोई ठिकाना नहीं है।
भरमौर की स्थिति देख कर नहीं लगता कि हम अभी 2024 में है।
भरमौर विधानसभा की भूगौलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि वह भी पहाड की बेटी है और इस तरह की परिस्थितियां बचपन में देख चुकी है, लेकिन अब यह पुरानी बातें है। लेकिन भरमौर में इन्होंने जो स्थिति बनाकर रखी है, वो देख मुझे लगता नहीं कि हम अभी 2024 में है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बताया गया कि यहां के कई गांवों में गर्भवतियां और बुजुर्गो को पालकी के ले जाया जाता है। बकौल कंगना क्या यह स्थिति देख कर इन कांग्रेसियों का दिल रोता नहीं है। क्या इस तरह की वेदना देख कर इनके दिल में कष्ट नहीं होता। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत है, जो आज हमारे देश में मोदी की लहर, मोदी की गारंटी और मोदी की क्रांति लाई है।
