भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज ने प्रशासन को खड़ामुख होली सड़क के तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश….
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने खड़ामुख होली सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन को इसके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि वह खड़ामुख होली सड़क मार्ग की वास्तु स्थिति को लेकर लगातार लोक निर्माण विभाग की संपर्क में है। विधायक डॉक्टर जनकराज ने कहा है कि उन्होंने स्वयं लैंडस्लाइड वाली जगह का दौरा किया है और यहां की स्थिति को सामान्य होने में वक्त लग सकता है क्योंकि यहां पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा लगातार धंस रहा है। विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा है कि वह स्थिति को निपटाने के लिए लगातार उपयुक्त चंबा से संपर्क बनाए हुए हैं और सिंयूर पुल से होकर छोटी गाड़ियों को चलाने के लिए भी प्रशासन को कहा गया है। ताकि यात्रीयों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही इस तरह की समस्या भविष्य में ना आए इसके लिए लोक निर्माण विभाग को खड़ामुख खनी मार्ग कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि सिंयूर पुल के स्टील का कार्य पूरा हो चुका है परंतु जब तक रास्ता नहीं खुल जाता है उसे यहां पर पहुंचना मुश्किल है। लिहाजा लोगों को अस्वस्त करते हुए उन्होंने कहा है कि जल्दी ही इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। जनक राज ने कहा है कि पूर्व में नेताओं का सही विजन के तहत कार्य नहीं होने के कारण इसका परिणाम आज पूरक क्षेत्र भुगत रहा है उन्होंने कहा है की जनजातिय भरमौर में वैकल्पिक मार्गों का निर्माण अति आवश्यक है लिहाजा इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए अगर वैकल्पिक मार्ग होते तो लोगों की समस्याएं बहुत कम हो जाती।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की योजना पर गंभीरता से काम होगा और लोगों को सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा सुविधा के लिए कम से कम परेशानी हो इसके लिए कठोर से कठोर प्रयास किए जाएंगे।
डॉक्टर जनक राज ने कहा है कि लोगो को इस तरह की हो रही है।असुविधा होने के कारण वह व्यक्तिगत तौर पर स्वयं भी परेशान है।
उधर इस विषय पर कार्यकारी एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कहा है कि लोगों की सहूलियत को देखते हुए बुधवार से एचआरटीसी की बस को गरोला से होली के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए बसों के लिए डीजल भी मंगवा लिया गया है । उन्होंने कहा है कि यह बस दिन में 6 ट्रिप लगाएगी ताकि सवारियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो ।
उन्होंने ही कहा है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है और इस समस्या के हल के लिए संबंधित विभाग को तुरंत से तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
उधर इस सड़क को बहाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर व यहां पर तैनात जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना की मशीनरी व कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। विद्युत परियोजना जेएसडब्ल्यू द्वारा इस सड़क को बहाल करने के लिए यहां पर भारी मात्रा में मशीनरी भी तैनात कर दी है। लेकिन पहाड़ी से हो रहे लगातार लैंडस्लाइड के चलते इस सडक को बहाल करने में देरी लग रही है।
