बड़ग्राम में अधूरे पुल के कारण लोगों ने लोकसभा चुनाव 2024 का किया विरोध, जनता ने फैसला लिया बहिष्कार
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
ग्राम पंचायत बडग्राम जिसमें लगभग दो हजार से ज्यादा की पॉपुलेशन रहती है , बडग्राम पंचायत के एक गांव पलानी के साथ लगता हुआ एक नाला है जिसे पलानी नाला के नाम से जाना जाता है , इस पलानी नाले पर पुल बनाने के लिए स्थानीय जनता द्वारा मांग की जाती रही है जबकि इस पुल का टेंडर भी हो चुके है थोड़ा बहुत कम भी किया गया है , लेकिन इसके बाबजूद भी पिछले 20 सालों से इस पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है , ठेकेदार कहता की PWD department द्वारा उनकी पेमेंट पूरी नहीं दी गई है , ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के आपसी मतभेद के चलते पंचायत की जनता की जनता को इन सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ,
बरसात के दिनों में तो पलानी नाले से गुजरना बहुत मुश्किल हो जाता है ।
इस पुल के निर्माण के चलते प्रशासन और ठेकेदारों द्वारा पलानी गांव के लोगों की धरोहर ( घराट) को भी खत्म किया और उसका मुआवजा आजतक तक नहीं मिला , और न ही पुल का काम पूरा हो पाया है , जिसके चलते पंचायत की समस्त जनता द्वारा , “जन चेतना मंच बडग्राम “
के माध्यम से फेसला लिया है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्ण रूप से वहिष्कार किया जाएगा ।।
रामपाल वर्मा ,
स्थानीय निवासी ग्राम पंचायत बडग्राम
