Himachal Pradesh

पुलिस भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं, लोक सेवा आयोग ने दिया स्पष्टीकरण, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार का खंडन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस भर्ती में हुई धांधली को निराधार बताया है। आयोग की ओर से इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है कि 15 जून को हुई लिखित परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस बारे में भाम्रक खबरें फैलाई जा रही है। 15 जून को जिला प्रशासन की मदद से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की, जिसमें सभी निर्धारित प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक तलाशी उपाय, सीसीटीवी निगरानी और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। यह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के संज्ञान में आया है कि वेबसाइट पर आसंर की अपलोड होने के बाद परीक्षा केंद्रों में धोखाधड़ी, नकल करने के संबंध में कुछ दावे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे हैं।
आयोग सीसीटीवी फुटेज और परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट की समीक्षा सहित मामले की गहन जांच कर रहा है और यदि कोई उम्मीदवार धोखाधड़ी,अनुचित साधनों का उपयोग करते पाया जाता है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आयोग को जिला प्रशासन, केंद्र पर्यवेक्षकों या निरीक्षण अधिकारियों से धोखाधड़ी, नकल की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और उन विशेष केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर भी जहां उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी,नकल करने के आरोप लगाए हैं उसका कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है। आयोग ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना के प्रसार करने वाले वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को गुमराह करने या इस संवैधानिक संस्था को बदनाम करने के किसी भी प्रयास से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
परीक्षा रद्द करने को फर्जी लैटर वायरल
पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने के लिए एक फर्जी लैटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें लोक सेवा आयोग के ही लैटर में हवाला दिया था, जिसमें परीक्षा को रद्द करने की बात कही गई थी। इस बारे में भी आयोग ने साइबर सैल में शिकायत दर्ज करवाई है