Himachal Pradesh

चलती गाड़ी से बाहर जाम छलका रहे सैलानी, पंडोह डैम के पास हुड़दंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Spread the love

देवभूमि हिमाचल में पर्यटक बन कर बेहुदेपन का प्रदर्शन करने आने वाले कुछ तथाकथित पर्यटकों ने एक बार फि र हुल्लड़बाजी का प्रदर्शन किया है। ताजा मामला कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ का है, जहां एक दिल्ली की कार (डीएल 10 सीजेड 5714) में सवार कुछ हुड़दंगी युवाओं ने उस वक्त बेहुदेपन की हदें पार कर दी जब वे चलती कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जाम छलकाते हुए नजर आए। यहीं से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इनका वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस हरकत को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है।
जबकि अन्य साथी खिडक़ी से लटकते हुए सिगरेट के कश के साथ शराब के पैग लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पर्यटक के नाम पर कुछ सैलानी देवभूमि की संस्कृति और मर्यादा को तार-तार करते हुए हिमाचल प्रदेश की देव स्थली को बदनाम कर रहे हैं। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। वाहन को आइडेंटिफ ाई किया जा रहा है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उधर, पंचायत प्रधान हटौण रोशनी राठौर ने इस घटना को हिमाचली संस्कृति पर प्रहार बताया है, जो कदापि स्वीकार्य नहीं होगा?