वाहन ठग सरगना की संपत्ति होगी सीज, पुलिस ने अब तक 120 गाडिय़ों में से 30 की बरामद, अन्य का सुराग नहीं
हिमाचल के वाहन ठगी सरगना नगरोटा बगवां बलधर निवासी की संपत्ति सीज की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग कांगड़ा की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हिमाचल के सबसे बड़ी वाहन ठग-चोर गिरोह ने 120 गाडिय़ों को ठग लिया था, जिसमें अब तक 30 से 35 के करीब वाहन ही बरामद हो पाए हैं, जबकि अब अन्य वाहनों का आरोपी कोई सुराग ही नहीं दे पा रहे हैं। इससे अब पुलिस उक्त आरोपियों की सपंत्ति सीज करने में जुट गई है। बाहरी राज्यों के फ्रॉड नंबर प्लेट लगाकर बेचने व कंपनियों में लगाने के खेल में अब कांगड़ा नगरोटा बगवां बलधर के मुख्य आरोपी के इर्द-गिर्द जांच घूम रही है। उक्त आरोपी की संपत्ति की मैपिंग कर उसे पुलिस की ओर से जल्द ही सीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर सहित अन्य जिलों से 120 से अधिक गाडिय़ां चोर गिरोह ने बंटी और बबली स्टाइल में चोरी करने का कारनामा किया था, जिसमें जिला कांगड़ा में ही छह से सात मामले दर्ज होने के बाद अब 30 से 35 अधिक वाहनों को रिकवर भी किया जा चुका है। मामले में गिरोह के मुख्य शातिरों में शुमार कांगड़ा के नगरोटा बगवां, देहरा व जालंधर के आरोपियों को कांगड़ा पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है। उक्त आरोपियों में से नगरोटा बगवां के आरोपी को मुख्य सरगना पाया गया है।
इसमें एक ओर बड़ी बात सामने आई है कि कुछ वाहन मध्य व साउथ इंडिया तक भी पहुंच गए हैं। अब बड़े व लग्जरी स्तर के वाहनों के चोर गिरोह से वाहन वापस नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस अब तक 120 वाहनों से 30 से 35 के करीब वाहनों की रिकवरी की जा चुकी है, जबकि अन्य को लेकर भी जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वाहन ठगी
