chambaHimachal Pradesh

चम्बा मिंजर मेला आज से, शहर में पहरा

Spread the love

ऐतिहासिक मेले को लेकर पुलिस छावनी में बदला चंबा, प्रवेश द्वार और चौगान के चप्पे-चप्पे पर जवान
विनोद ठाकुर Tribaltodaytv चंबा
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। मेला रविवार से शुरू हो रहा है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइट पर स्थापित अस्थाई नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही चौगान के इर्द- गिर्द भी पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती कर गश्त तेज कर दी गई है। शहर में होने वाले हरेक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे की तीसरी आंख द्धारा भी नजर रखी जा रही है। मिंजर मेले के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए करीब सवा पांच सौ पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती की है।
पुलिस ने टीबी वार्ड, हरदासपुरा चौक व सुल्तानपुर के पास शहर के पएंट्री प्वाइंट पर अस्थायी नाके लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की है। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को हरेक वाहन की गहन जांच पडताल के बाद एंट्री देने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने भी स्वयं चौगान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को डयूटी के दौरान मुस्तैद रहकर हरेक गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। रविवार से चौगान में लोगों की मदद हेतु पुलिस का अस्थाई कंट्रोल रूम भी काम करना आरंभ कर देगा।
एसपी चंबा डाक्टर अभिषेक यादव के बोल
उधर, एसपी चंबा डा. अभिषेक यादव ने बताया कि मिंजर मेले के मददेनजर जिला व शहर के सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए पांच सौ के करीब पुलिस व होमगार्ड जवान अपनी सेवाए
[12:08 pm, 27/7/2025] +91 78339 91150: मिंजर मेला के कलाकारों की सूची :-

प्रथम सांस्कृतिक संध्या

  1. कुमार साहिल
  2. गौरव कौंडल
  3. गुलशन पाल
  4. भावना जरयाल
  5. बनगढ़ पुलिस बैंड

दूसरी सांस्कृतिक संध्या (28 जुलाई)

  1. कुलविंदर बिल्ला
  2. फौलादी इंडियन बैंड
  3. ममता भारद्वाज
  4. नरेंद्र राही
  5. कमल नहरिया

तीसरी सांस्कृतिक संध्या (29 जुलाई)

  1. अख्तर ब्रदर
  2. अनुज शर्मा
  3. लमन बैंड

चौथी सांस्कृतिक संध्या (30 जुलाई)

  1. सतपाल बडाली
  2. अरविंद ढढवाल
  3. डॉक्टर गगन
  4. राज जैहरी
  5. अभिज्ञा बैंड

पांचवी सांस्कृतिक संध्या (31 जुलाई)

  1. सुनील राणा
  2. के एस प्रेमी
  3. जितेंद्र पंकज शर्मा
  4. फिरदौस बैंड

छठी सांस्कृतिक संध्या (1 अगस्त)

  1. मनिंदर भुट्टर
  2. नेहा दीक्षित
  3. भुवनेश भारत

सातवीं सांस्कृतिक संध्या (2 अगस्त)

  1. ऋतु पाठक व आशीष पाठक
  2. काकू राम ठाकुर
  3. अजय भरमोरी
  4. ओम राणा

अंतिम सांस्कृतिक संध्या (3 अगस्त)

  1. सुनंदा शर्मा
  2. दीक्षा तूर
  3. नीतीश राजपूत
  4. खुशी शुभ
  5. फीट आफ फायर स्टूडियो
  6. तारिक मलिक
  7. मोहिंदर भरमौरी