चुराह के बच्चों की जातर नाटी
जिला चम्बा के चुराह क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों की नाटी का वीडियो शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है यह बच्चे चुराह क्षेत्र के बैरागढ़ तरफ के बताए जा रहे हैं और जातर मेले में बजने वाली जातर नाटी पर थिरक रहे हैं अपनी पारम्परिक नाटी में पूरी तरह निपुण इन बच्चों का अपनी संस्कृति की ओर इतना आकर्षित होना सच में ताजुब की बात है अपनी संस्कृति और पारम्परिक नाटी में बच्चों को नाचते हुए देखने से यह प्रतीत होता है मानों यह कई सालों से इस नाटी पर नाच रहे हो।
