Bharmour

अंडर 14 भरमौर में हुआ समापन खेलकूद प्रतियोगिता का

Spread the love

खंड़ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने मेजबान स्कूल को खो-खो मैट देने की घोषणा की। जिया लाल कपूर ने कहा कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन और बच्चे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल आयोजनों समेत स्कूल की हर गतिविधि में हिस्सा लेना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।विधायक ने कहा कि जो बच्चे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने से चूक गए है, वह आगामी वर्ष के लिए जी जान से मेहनत करें। जबकि प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया और प्रदेश सरकार द्धारा शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपनी बात रखी। इससे पूर्व मेजबान सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें टोपी व शाल भेंट की और स्मृति चिंह देकर सम्मानित भी किया। साथ ही चार दिनों तक यहां आयोजित खेल गतिधिवियों का ब्यौरा दिया। मेजबान स्कूल के शिक्षक ओम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालीवाल में चन्हौता विजेता और होली उपविजेता रहा। खो-खो के मुकाबले में चूड़ी विजेता और चौभिया उपविजेता बना। बैंडमिंटन के अंतिम चरण में पहुंची टीम के डिस कवालीफाई होने पर छतराड़ी को बिना मुकाबले के विजेता घोषित किया गया। जबकिउपविजेता किसी को भी घोषित नहीं किया। कब्बडी में होली विजेता और उलांसा स्कूल उपविजेता रहा।