Bharmour

विवादों में घिरी भरमौर में सम्पन हुई खेलकूद प्रतियोगिता

Spread the love

भरमौर में आयोजित स्कूली लड़को की खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में उपजे विवाद के बीच सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली के खिलाड़ी धरने पर बैठ गए। जिला क्रीड़ा संघ के फैसले से खफा खिलाड़ियों ने भरमौर हेलीपैड पर गुरूवार को यह कदम उठाया। लिहाजा समापन समारोह से ठीक पहले खिलाड़ी बच्चों के अक्रामक रूख को देख क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी भी सकते में आ गए। नतीजतन किसी तरह से संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों को धरने से उठाया। फिलहाल आयोजन में बैंडमिंटन खेल में उठे सवालों के जिला क्रीड़ा संघ सबूत मांग रहा है और उसके बाद आगामी कारवाई करने का दावा कर रहा है।