भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे बंद रहा चंबा भरमौर सड़क मार्ग
शनिवार सुबह चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप्प पड़ गया है बगा डैम के पास बड़ी बड़ी चट्टाने गिरने के कारण सड़क मार्ग छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया है इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण भरमौर और होली में सुबह पहुंचने वाली बसों के अतिरिक्त सुबह सुबह भरमौर और होली से निकलने वाली बसों के पहिए भी यहीं थम कर रह गए है उधर इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण छोटे वाहनों की भी लम्बी कतारें लग गई है यहां फंसे लोगों के अनुसार यह मलबा सुबह सुबह गिरा है लेकिन एनएच विभाग द्वारा अभी इस सड़क मार्ग को खोलने की कवायद शुरू नही हो पाई है यहां फंसे लोगों ने एनएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को खोला जाए ताकि लोग अपने गंतव्यों तक पहुंच सके।
