भरमौर में सोमवार कुल 11 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित ……..
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सोमवार को कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है सोमवार को भरमौर में कुल 67 लोगों के कोरिया टेस्ट हुए जिसमें नागरिक अस्पताल भरमौर में कुल 40 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए और 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होली में कुल 12 लोगों के टेस्ट हुए जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है इस व्यक्ति को सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली लाया गया था और वहां उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया है उधर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र गरोला में कुल 15 लोगों के टेस्ट हुए जिसमें केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
