Bharmour

पुल न होने की सूरत में उफनते नाले में जान जोखिम में डालकर डालकर यात्रा कर रहे धिमला पंचायत के लोग …..

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धिमला के लोग आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी उफनते नाले में जान जोखिम में डालकर घर घर तक आने जाने को मजबूर है यहां के लोगों का कहना है कि इस नाले पर वर्षो से पुल और सड़क बनाने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी मांग को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है लोगों का कहना है कि उनकी यह मांग शायद किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही पूरी होगी लोगों का यह भी कहना है कि कई सरकारें आईं और गई लेकिन ग्राम पंचायत धिमला के लोगों को अस्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला बता दें कि रोजाना सैंकड़ो लोग और स्कूली बच्चे इस उफनते नाले को आर पार करते है और इससे पहले भी इस नाले पर पुल न होने के कारण यहां के तीन लोगों की जान जा चुकी है उधर ग्राम पंचायत धिमला धरेडी के लोगो को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उफनते नाले से आर पार होकर जाना पड़ता है इसलिए सैंकड़ों लोग यहां से गुजरने को मजबूर है यहां के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थान पर पुल का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।