चेतन बरागटा फिर हुए भाजपा में शामिल उर्मिल ठाकुर और राकेश चौधरी ने भी थामा भाजपा का दामन ……
वीरवार को चेतन बरागटा एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई भाजपा में फिर से शामिल होने पर चेतन बरागटा ने कहा कि कई महीनों के बाद अपने परिवार में लौट कर अच्छा लग रहा है उन्होने कहा कि भाजपा पार्टी मेरी मां के समान है यह मेरी आत्मा की तरह है कुछ माह पहले कुछ ऐसे हालात पैदा हो गए थे कि हमे चुनाव में उतरना पड़ा बता दें कि चेतन बरागटा पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र है और उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में टिकट न मिलने की सूरत में आज़ाद चुनाव लड़े थे। बहरहाल भाजपा में लौट आने के बाद निसंदेह भाजपा जुबल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में और मजबूत होगी।
