यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर श्याम ठाकुर बने भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष।
ट्राइबल टुडे भरमौर
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम ठाकुर को प्रदेश यूथ कांग्रेस में बड़ी जिमेवारी दी गई है बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की और से एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें श्याम ठाकुर को राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है बता दें कि श्याम ठाकुर मूल रूप से जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत दियोल के रहने वाले है और वर्तमान में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर के अलावा जिला चंबा की विकास योजना समिति एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य भी है श्याम ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का आभार जताया है उन्होंने कहा कि को जिमेवारी उन्हें दी गई है उसका वो पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।
