Himachal Pradesh

हिमाचल कैबिनेट ने लिया JOA पोस्ट कोड 817 परीक्षा परिणाम घोषित करने का फैसला

Spread the love

ट्राइबल टुडे शिमला
बुधवार शाम को हिमाचल सरकार मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें JOT पोस्ट कोड 817 के रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया कैबिनेट की बैठक में लंबित रिजल्ट को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की और कैबिनेट ने सात पद खाली रखने के साथ है बाकी पदों पर रिजल्ट की प्रक्रिया को शुरू करने की मंजूरी दे दी है हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा और साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज मूल्यांकन के लिए भी बुलाया जाएगा और इसके बाद यह रिजल्ट निकल जाएगा बहरहाल इस फैसले के बाद प्रदेश के कई युवाओं को राहत मिलने वाली है क्योंकि इस फैसले का इंतजार प्रदेश के युवा कई सालों से कर रहे थे और आज हिमाचल कैबिनेट ने यह फैसला लिया है और इस फैसले के बाद बहुत बड़ी राहत हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार लोगों को मिली है।