chamba

जिले के इस युवा इंजिनियर ने बागवानी के क्षेत्र में सफल होकर बेरोजगारों के लिए पेश की नई मिसाल ……

Spread the love

एक और जहां वर्तमान में आज के युवाओं के लिए कठिन दौर है वहीं दूसरी ओर चम्बा के एक युवा ने एक बार फिर यह बात साबित कर दी कि कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति हो तो पढ़ लिखकर किसी भी क्षेत्र में अपना नाम कमा सकते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्राम पंचायत कीडी़ के युवा संजीव कुमार ने जिन्होंने सिविल इंजीनियरिंग कर नौकरी न मिलने की सूरत में बेकार बैठना या इधर-उधर भटकना गवारा नहीं समझा, मेहनत व कठिन परिश्रम कर एक सफल बागवान बनने की ठान ली। उद्यान विभाग द्वारा किसानों खंड स्तरीय भ्रमण पर ले जाने बाद उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य निर्धारित कर लिया। जिसको लेकर उन्होंने बागवानी को अपनाया। 2 साल पूर्व से अपने खेतों में उच्च- घनत्व खेती कर उत्तम किस्म की बागवानी में आज क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। सेब की उच्चतम किस्मों का बगीचा तैयार कर आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनें। हालांकि इस क्षेत्र में उन्होंने 3 ब्लॉक्स में सेब के पौधे तैयार किए हैं। जिसमें वर्तमान में आमदन आना शुरू हो गई है।अपने क्षेत्र में उच्च घनत्व खेती में अग्रणी बागवानी में संजीव कुमार के बगीचे जिला में रहे पूर्व जिलाधीश विवेक भाटिया वर्तमान में जिलाधीश दुनी चंद राणा ने भी उत्कृष्ट बागवान संजीव कुमार के बगीचे में विभागीय अधिकारियों के साथ भ्रमण किया है इस दौरान जिलाधीश ने भी बागवानी में अब्बल संजीव कुमार की पीठ थपथपाई है। जिसे क्षेत्र के युवाओं में बागवानी के प्रति रुचि बढ़ी है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग कर चुके संजीव कुमार आज बागवानी क्षेत्र में क्षेत्र वासियों के लिए एक प्रेरणा बने हैं।