कैला के पास भुष्खलन के चलते फिर बंद हुआ सुंडला लंगेरा सड़क मार्ग
शुक्रवार सुबह मूसलाधार वर्षा के कारण डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का बाथरी सुंडला लगेरा मार्ग कैला के पास भूस्खलन के कारण चट्टाने और मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया और सड़क का नामोनिशान भी मिट गया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया की विभाग ने सड़क मार्ग बहाल करने के लिए तुरंत दो जेसीबी भेज दी है उन्होंने बताया कि चट्टाने और मलवा अभी भी गिर रहा है जिसके कारण काम करने में मुश्किल आ रही है उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह टूट गई है।उन्होंने बताया कि बड़ी जल्दी वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग खोल दिया जाएगा।
