Himachal Pradesh

चम्बा की युवती चिट्टे सहित गिरफ्तार

Spread the love

ट्राइबल टुडे सोलन
जिला सोलन के अन्तर्गत आने वाले ओद्यौगिक क्षेत्र पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित सीता कुमारी उर्फ तनु पुत्री स्व. रघु राम गांव बयाला डाकघर लेसवीं तहसील चुराह थाना भंजराडू जिला चम्बा से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवती किराये के कमरे में रहती है। पुलिस को इस मामले में जब गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने शक के आधार पर युवती के कमरे में दबिश देकर चिट्टा बरामद किया हुआ है।
इस पर पुलिस थाना बददी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।