Bharmour

भारी बारिश के चलते बेकाबू हुए भरमौर के नदी नाले

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रविवार को भारी बारिश के चलते यहां के नदी नालों का जलस्तर कई गुना बढ़ गया एक और जहां भरमौर की बुद्धिल और रावी नदियां उफान पर थी तो वही छोटे छोटे नालों पर भी बेशुमार पानी बहा उधर रावी ने में बढ़े जलस्तर के चलते 180 मैगावट क्षमता वाली होली बाजोली जल विद्युत परियोजना के बांध के चारों गेटों को खोलना पड़ा और इस परियोजना की निर्माण सामग्री इस जल सैलाब में बहने की सूचना है उधर होली क्षेत्र की दूसरी बड़ी 240 मैगावाट क्षमता कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की साइटों पर भी रावी नदी में बढ़े जलस्तर के चलते भारी नुकसान हुआ है। बहरहाल रविवार दोपहर बाद बारिश का क्रम रुकने के बाद परियोजना प्रबंधकों ने राहत की सांस ली लेकिन मौसम विभाग की माने तो अभी और कुछ दिन खराब मौसम पहाड़ों के लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।