कुठेड हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही कम्पनी पर अवैध खनन करने की शिकायत दर्ज …….
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड हाईड्रो पाॅवर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर रावी नदी में अवैध खनन करने की शिकायत पुलिस के समक्ष पहुंच गई है स्थानीय ग्रामीण की ओर से इस बावत एक शिकायत पत्र पुलिस चैकी होली को दिया है। जिस पर पुलिस और वन विभाग ने मौके का दौरा कर छानबीन आरंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार कुठेड हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की डैम साईट के पास रावी नदी में अवैध खनन करने का शिकायत पत्र पुलिस चैकी होली को सौंपा है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही कंपनी अवैध तरीके से रावी नदी में खनन कर रही है। जिसकी कंपनी के पास किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं है। लिहाजा शिकायतकर्ता ने कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग शिकायत पत्र में की है।
